प्रभु से मेरी पुकार…! (काव्य)
भाग – २ | “I Cry to the Lord…!” का भावपूर्ण, तुकांत हिंदी काव्यानुवाद
संघर्षों से थककर, उलझनों में घिरकर,
धीरज भी खो बैठा हूँ, पीड़ा को सहकर।
थका हुआ मन भी विचारों में उलझा है,
हताशा से मेरी वाणी का स्वर बदला है।
प्रभु! मुझसे इतनी घृणा क्यों करते हो?
मैंने क्या बिगाड़ा, जो मुझसे रूठते हो?
क्या मेरे अतीत के पापों की सज़ा,
बन गई है मेरे दुःखों की वजह?
जब न्याय और सत्य के लिए लड़ता हूँ,
तो तेरे सहारे को क्यों तरसता हूँ?
जो न्याय का गला घोंटते रहते हैं,
उनके आगे मुझे क्यों असहाय करते हैं?
इस जग में अपना कौन कहूँ?
किसके आगे अपना दुःख मैं कहूँ?
सहायता की आस बस तुझसे लगाई,
क्या मेरी व्याकुलता तुझे समझ न आई?
जो हक़ छीनते हैं, वे भी आसपास,
जो धन लूटते हैं, वे भी आसपास।
जो उपहास उड़ाते, वे भी साथ खड़े,
जो तिरस्कार करते, वे भी पास पड़े।
प्रातःकाल भी तुझको पुकारता हूँ,
तेरे उत्तर की राह निहारता हूँ।
संध्या में भी रो-रोकर विनती करता,
मन को शांति का आशीष नहीं मिलता।
तेरे सम्मुख मैं धूल समान,
क्या तेरी दृष्टि में मेरा नहीं मान?
इस जीवन से मुक्ति की चाह उठती है,
प्रभु! क्यों मेरी पीड़ा और बढ़ती है?
मानो मानव नहीं, कोई कीड़ा हूँ,
घृणा और तिरस्कार से घिरा हूँ।
अपमान की चोटें सहता जाता,
तुच्छ समझकर हर कोई ठुकराता।
“देखो! प्रभु पर इसका विश्वास है, वही इसे बचाए,
यदि उसके पास इसके लिए सचमुच कोई उपाय हो,”
कहते हैं लोग—क्या सुनता नहीं तू?
हे प्रभु! जिसने गर्भ में मुझे सँभाला,
जिसने जग में जन्म लेने को निकाला। गर्भ में आकार लेने से भी पहले, तूने मेरा नाम लिखा था प्रेम से!
हे प्रभु! जब संसार मुझे ठुकराए, तब भी मेरा विश्वास तुझ पर बना रहे। मेरे आँसुओं को प्रार्थना बना, मेरी पीड़ा को धैर्य दे और मेरे जीवन में अपने न्याय तथा करुणा का प्रकाश भर दे।
No comments:
Post a Comment