नववर्ष की प्रार्थना
New Year Prayer — भावपूर्ण हिंदी काव्यानुवाद
यह नववर्ष दिया है तुमने,
कृपा-पुरस्कारों से भरकर।
उगते इस नववर्ष में प्रभु,
रहें हम संग तुम्हारे चलकर।
हे मेरे प्रभु! हे परमेश्वर!
कोटि-कोटि आभार तुम्हारा।
बारंबार नमन करेंगे,
ऋणी रहेगा जीवन हमारा।
तुम ही जीवन-पथ के संचालक,
तुम ही हर पल साथ निभाते।
आज तलक, हर साँस के संग,
हमको अपनी राह चलाते।
तुम्हारी दृष्टि में एक वर्ष भी,
मानो एक दिवस के समान।
निरंतर रक्षा करते हो तुम,
हे त्रिदेव! हे पिता महान!
तेरे पावन चरणों में प्रभु,
श्रद्धा से हम शीश झुकाएँ।
स्वर्ग-पिता! अपनी कृपा से,
जीवन-पथ पर बढ़ते जाएँ।
हम हैं तेरे दास प्रभु,
प्रतिदिन हमें आदेश सुनाना।
हमारा जीवन तेरा ही है,
सही राह पर हमें चलाना।
दिन-प्रतिदिन मार्ग दिखाना,
तेरी ज्योति से राह सजाना।
विपत्तियों से विचलित न हों,
ऐसा साहस हमें दिलाना।
न अपने स्वार्थों के वश में,
न विपदाओं से पथ बदलें।
पवित्र पिता के मार्ग पर चल,
तेरे प्रतीक बनकर सँभलें।
इस पूरे वर्ष हमारे संग,
निकट रहकर शासन करना।
तेरी सेवा ही ध्येय हमारा,
परमेश्वर! कृपा बनाए रखना।
सर्वोच्च प्रभु की वंदना में,
हर दिन अपना शीश झुकाएँ।
तेरी महिमा गाते-गाते,
जीवन सफल और धन्य बनाएँ।
हर धरती से दरिद्रता मिटे,
हर घर में खुशहाली आए।
दाहक रोगों का अंत हो जाए,
स्वास्थ्य का सूरज जगमगाए।
विश्व में एकता का राज हो,
हिंसा दूर कहीं खो जाए।
शांति और सद्भाव के दीपक से,
हर मानव का हृदय जगमगाए।
प्रेम और न्याय का राज रहे,
दमन और अत्याचार घट जाएँ। गुण,
करुणा और सद्भाव बढ़ें,
झूठ-कपट सब मिटते जाएँ।
तेरा ही शासन हो जग पर,
तेरी महिमा सब पहचानें।
जैसे हम तुझको जानते हैं,
वैसे जग के जन भी जानें।
आशा की जड़ गहरी हो जाए,
आशा की कलियाँ खिलती जाएँ।
अपने सारे जनों को प्रभु,
एक सूत्र में बाँधकर लाएँ।
हे प्रभु! नववर्ष में यही प्रार्थना हमारी— प्रेम, शांति, न्याय से महके धरती सारी। तेरी कृपा का प्रकाश हर हृदय में समाए, और मानवता का नया सवेरा जग में आए।
No comments:
Post a Comment