हे प्रभु! तेरी कृपा का याचक हूँ
I Seek Thy Grace, O Lord — हिंदी काव्यानुवाद
हे प्रभु! मेरे प्रभु! अश्रुओं की धार,
तेरी कृपा की भीख माँगूँ, कर विनती बारंबार।
दिन हो या फिर रात हो, तेरा करूँ गुणगान,
तेरे सम्मुख शीश झुकाकर, करूँ तुझसे अरदास।
धरती को तूने रचा, तू ही सृष्टि-विधाता,
तेरे गूढ़ रहस्यों को, कौन भला जान पाता?
तेरी रचना के जन्म में, अद्भुत छिपे विधान,
तेरी महिमा से चकित रहे, युग-युग सारा जहान।
इस जीवन से उस जीवन तक, कौन बनाए सेतु?
मानव जीवन गढ़ता तू ही, तेरे अद्भुत हेतु।
मिट्टी से मानव तन रचकर, जीवन दिया महान,
भले-बुरे का भेद दिखाकर, परखता उसका ज्ञान।
तू ही मेरे मन को परखे, जाने मन के भाव,
पाप करूँ तो दंडित करके, दिखलाए सद्भाव।
राह मेरी डगमग हो जाए, बदले जीवन-धारा,
तू ही मेरा रक्षक बनकर, दे सहारा प्यारा।
शांत खिले पुष्पों के जैसा, जीवन रहे सुहाना,
ढाल बनकर तू ही प्रभु, हर संकट से बचाना।
कृपा, दया और ज्ञान-सिंधु, प्रेम तेरा अपार,
हे प्रभु! तेरे आगमन से, जग हो मंगलमय संसार।
तेरा स्मरण करूँ तो आँखें, अश्रुजल से भर जातीं,
आत्मा मेरी तुझमें मिलकर, प्रेम-सुधा बरसाती।
भाग्य और कौशल से बढ़कर, तेरी इच्छा महान,
तेरी मर्जी बिना न होता, जग में कोई काम।
पतझड़ जैसे पत्ते गिरते, समय सरकता जाए,
चोरी-चोरी बीते दिन, लौटकर कभी न आएँ।
‘मैं हूँ, मेरा’ कहने वाले, एक दिन मौन हो जाएँ,
अहंकार के सारे दावे, धूल में मिल जाएँ।
जन्म हमारा यात्रा-पथ है, चलना इसका विधान,
कितनी लंबी होगी यात्रा, तेरे हाथ, भगवान!
No comments:
Post a Comment