हे प्रभु! जहाँ मुझे होना चाहिए, वही स्थान तू चुन
हिंदी काव्यानुवाद
हे प्रभु! मैं तेरे हाथों का औज़ार हूँ,
मुझे निर्दोष रख, यही मेरी पुकार है;
गिरे हुओं को सुधारने के काम आ सकूँ,
मुझे चुनना, जैसा तुझे स्वीकार है।
मेरे भीतर की जंग और दाग मिटा दे,
जिनसे मैंने स्वयं को क्षीण किया है;
मुझे इतना चमका, इतना उज्ज्वल बना दे,
कि हर कठिन कार्य सँभाल सकूँ, जो तूने दिया है।
मैं तेरी बाँहों में रखा एक बीज हूँ,
तू जानता है, मेरा अस्तित्व कैसा है;
मुझे समृद्ध कर, पनपने और बढ़ने दे,
जहाँ बोना है मुझे, तुझे ही पता है।
मैं तेरी योजना का एक नन्हा पौधा हूँ,
मेरा महत्त्व मापने में मैं स्वयं असमर्थ हूँ;
अपनी विकास-सीमा भी मुझे ज्ञात नहीं,
तेरी शीतल शांति में ही निश्चिंत हूँ।
तेरे सामने मैं बंजर भूमि के समान हूँ,
प्रेम और कृपा से पूरी तरह वंचित;
मुझे सींचकर उपजाऊ बना दे प्रभु,
ताकि अन्न की फसल से होऊँ समृद्ध।
मुझमें बो दे अपने सत्कर्मों के बीज,
दिव्य जल की धारा मुझ तक बहा दे;
मेरे भीतर खरपतवार न पनपने देना,
तेरे लिए सर्वोत्तम फल उपजाने योग्य बना दे।
तूने मुझे बनाया था कितना महान,
आशीषों और सौंदर्य से भरपूर;
पर मैंने अहंकार में स्वयं को गिराया,
शापों और क्रूरताओं से किया चूर।
मैं पापों का बोझ लिए खड़ा हूँ तेरे द्वार,
क्षमा कर दे, प्रभु, मैं एक नश्वर प्राणी हूँ;
अपने कर्मों का भार उठाने में असमर्थ हूँ,
तेरे सिवा मेरा कोई उद्धारकर्ता नहीं।
आ तुझसे एक सौदा करूँ,
मेरे प्रभु, जो कुछ मुझमें है, वह तुझे अर्पण करूँ;
जो कुछ तू प्रकट करे, वह मुझे प्रदान करना,
मेरे भीतर बस ‘तेरा अंश’ मैं देख सकूँ।
हे प्रभु! मुझे वहाँ रख, जहाँ तू चाहे,
मेरे जीवन को अपनी इच्छा से सँवारे;
मैं तेरा साधन बनूँ, तेरी महिमा के लिए,
मेरे भीतर बस तेरा प्रकाश निखरे।
No comments:
Post a Comment