Followers

आपका परमेश्वर कौन है?

ज्ञान की शक्ति और उसकी जिम्मेदारी

ज्ञान की शक्ति और उसकी जिम्मेदारी एक नवीन दोहा काव्य 1. विज्ञान की शक्ति सृजन और विनाश की शक्ति, अग्नि के समान अपार, विज्ञान का प्रकाश लिए, ...

Monday, October 19, 2026

एक वाक्य की कहानी — कॉरपोरेट गवर्नेंस (Corporate Governance)

 एक वाक्य की कहानी — कॉरपोरेट गवर्नेंस (Corporate Governance)

जब एक कॉरपोरेट कंपनी ने गाँव में कारखाना स्थापित किया, तो खेती के लिए पानी न मिलने के कारण एक किसान को अपनी खेती छोड़नी पड़ी और गरीबी के चलते वह अपने दो बेटों के साथ जीविका की तलाश में शहर चला गया, जहाँ वह उसी कंपनी के CEO के आलीशान बंगले के बगीचों, स्विमिंग पूल और पानी की टंकियों में मेट्रोसिटी का पीने योग्य पानी पंप करके भरने का काम करने लगा; वहीं, स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके उसके दोनों बेटे एक कॉरपोरेट बैंक के डेबिट कार्ड विभाग में टेलीसेल्स सहायक के रूप में नौकरी करने लगे, उसी बैंक से कंपनी के CEO के स्नातकोत्तर बेटे ने करोड़ों का ऋण लेकर उसी गाँव में खेती शुरू की और अपने व्यवसाय तथा उत्पादों को एक ब्रांड और लेबल के तहत “जैविक खेती” (Organic Farming) और “जैविक उत्पाद” (Organic Products) के नाम से बाजार में बेचने लगा।

No comments:

Post a Comment